Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिकाय चुनाव: निगम ने जारी की 1286 एनओसी, निगम कोष में जमा...

निकाय चुनाव: निगम ने जारी की 1286 एनओसी, निगम कोष में जमा हुआ 4 करोड़ टैक्स

गाजियाबाद (हि.स.)। नगर निकाय चुनाव के लिए नगर निगम ने 1286 एनओसी जारी की। जबकि इस दौरान नगर निगम कोष में साढ़े चार करोड़ का टैक्स जमा हुआ।

इसकी शुरुआत 12 अप्रैल 2023 को की गई थी, जिसकी कार्यवाही अवकाश की दिवसों में भी जारी रही। 24 अप्रैल 2023 एनओसी का अंतिम दिन रहा, जिसमें 20 एनओसी जारी की गई है।

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया कि 100 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों तथा महापौर प्रत्याशियों द्वारा एनओसी के लिए आवेदन किए गए। जिसमें 1286 एनओसी जारी की जा चुकी है। एनओसी के दौरान 13 दिनों में लगभग साडे 4 करोड़ टैक्स की वसूली भी की गई है।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular