Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिकाय चुनाव : गोरखपुर में चाक चौबंद सुरक्षा के बीच शुरू हुई...

निकाय चुनाव : गोरखपुर में चाक चौबंद सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना

गोरखपुर (हिस.)। गोरखपुर मंडल के सभी चार जिलों में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शुरू है। सुबह सात बजे सभी स्ट्रांग रूम खोले गए। आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई।

गोरखपुर में शुरू में डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। फिर, ईवीएम में पड़े मतों की गिनती शुरू होगी। नगर निगम के 40 वार्डों का परिणाम सुबह 11 बजे तक आ जाने की उम्मीद है। इसके बाद वार्डों की गिनती शुरू होगी। वार्ड नंबर 80 राप्तीनगर में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। मतगणना को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्याशी एवं उनके एजेंट एक घंटा पहले ही मतगणना स्थल पर पहुंच गए थे। कुशीनगर नगरपालिका व फाजिलनगर नगर पंचायत की मतगणना निर्धारित समय सुबह 08 बजे शुरू नहीं हो पाई थी। फिलहाल अभी मतों की गणना शुरू हो चुकी है। प्रत्याशियों की नजर मतगणना पर टिकी है। समर्थक भी उत्साहित हैं।

जैसे-जैसे मतों की गिनती आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे सभी दलों के नेताओं की धुकधुकी बढ़ रही है। इधर, महराजगंज में मतगणना को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा चाक-चौबंद है। जिले के 10 निकायों की मतगणना हो रही है। जिले के चार मतगणना स्थलों पर 140 मेज पर 96 अध्यक्ष और 1023 सभासद प्रत्याशियों के वोटों की गिनती हो रही है। सभी मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। बिना पास के किसी भी व्यक्ति को गतगणना स्थल पर जाने की अनुमति नहीं है। देवरिया में भी नगरीय निकायों के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी केंद्रों पर मतगणना हो रही है। अध्यक्ष के 172 व सभासद पद के 1496 यानी कुल 1668 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुछ ही घंटों में आने की उम्मीद है।

डा. आमोदकांत/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular