Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिकाय चुनाव को लेकर असामाजिक तत्वों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

निकाय चुनाव को लेकर असामाजिक तत्वों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

हरदोई(हि.स.)। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव-2023 का बिगुल बजते ही पुलिस सतर्क हो गई है। इस लेकर संडीला कोतवाली में शुक्रवार को एक बैठक हुई। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने अपने-अपने क्षेत्र में अपराधिक व्यक्तियों पर निगरानी करने के निर्देश दिए।

संडीला कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि असामाजिक तत्वों की कुंडली खंगाली जा रही है, ताकि मतदान से पहले शिकंजा कसा जा सके। निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराना पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। पिछले तीन निकाय चुनावों का पुलिस रिकार्ड खंगाल रही है। चेयरमैन व सभासद पद के प्रत्याशी व उनके समर्थक कौन-कौन रहे। किसके बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ, पुलिस ने क्या कार्रवाई की, इसका ब्यौरा जुटाया जा रहा है। अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा तथा असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि निकाय चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी कराया जाएगा। चुनाव सेल का गठन किया गया है। असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा जाएगा। यदि किसी ने चुनाव में गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अम्बरीष

RELATED ARTICLES

Most Popular