Sunday, March 22, 2026
Homeविधि एवं न्यायनिकाय चुनाव के मुद्दे पर 27 दिसम्बर को आएगा फैसला

निकाय चुनाव के मुद्दे पर 27 दिसम्बर को आएगा फैसला

लखनऊ (हि.स.)। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर शनिवार को सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया है। इस मामले में कोर्ट अब अपना फैसला 27 दिसम्बर को सुनाएगा।

निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू किए जाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के समक्ष दोनों पक्षों ने अपनी दलीले रखी। दोपहर लंच के बाद तक कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसले को सुरक्षित कर लिया है। अब इस पर निर्णय 27 दिसंबर आएगा।

शुक्रवार को बेंच के समक्ष सूचीबद्ध मामलों की अधिकता के कारण शाम 6:30 बजे तक चलती रही। समय की कमी के कारण सुनवाई पूरी नहीं हो सकी तो न्यायालय ने शनिवार को सुनवाई की है। अब लोगों को सिर्फ कोर्ट के निर्णय का इंतजार है। वहीं, याचिककर्ता का कहना है कि कोर्ट का जो भी निर्णय होगा उसे हमें मंजूर है लेकिन निर्णय उनके पक्ष में ही होगा।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular