Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की तैयारी पूरी, जल्द घोषित होंगे प्रत्याशी : भूपेन्द्र सिंह...

 निकाय चुनाव की तैयारी पूरी, जल्द घोषित होंगे प्रत्याशी : भूपेन्द्र सिंह चौधरी

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को कहा कि नगर निकाय चुनाव की हमारी पूरी तैयारी है। पार्टी के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा जल्द होगी।

प्रदेश कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। वह कहीं आम्बेडकर की मूर्ति का अनावरण करते हैं और कहीं कांशीराम की मूर्ति का अनावरण करते हैं लेकिन जनता उन्हें भलीभांति जनती है। जनता समाजवादी पार्टी के बहकावे में आने वाली नहीं है। निकाय चुनाव में पार्टी की प्रचण्ड जीत होगी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन ने भाजपा के सभी प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक कर नगर निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

प्रदेश कार्यालय पर आयोजित बैठक में भाजपा की प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत अन्य प्रदेश महामंत्रियों में अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, गोविन्द नारायण शुक्ला, सुभाष यदुवंश, संजय राय, राम प्रताप सिंह चौहान और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह उपस्थित रहे।

बृजनन्दन/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular