Friday, January 16, 2026
Homeकानपुरनिकाय चुनाव : कानपुर में ईवीएम के साथ पोलिंग पार्टियां रवाना

निकाय चुनाव : कानपुर में ईवीएम के साथ पोलिंग पार्टियां रवाना

– 1834 बूथों में मतदान करेंगे मतदाता, प्रशासन की बराबर रहेगी निगरानी

कानपुर(हि.स.)। नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान गुरुवार को होना है। इसके तहत बुधवार को जिला निवार्चन अधिकारी विशाख जी अय्यर की देखरेख में सभी पोलिंग पार्टियों को ईवीएम के साथ रवाना कर दिया गया है। महानगर में महापौर और 110 वार्डों के पार्षदों, दो नगर पंचायत एवं दो नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के साथ उनके सभासदों के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे से मतदान होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तय समय के मुताबिक चुनाव में लगे सभी कार्मिक नौबस्ता गल्ला मंडी पहुंच गये थे। गल्ला मंडी में 134 टेबल लगाकर नगर निकाय और बिठूर के लिए 1762 पोलिंग पार्टियों को ईवीएम वितरित की गई। मतदान के लिए 1834 बूथ बनाये गए हैं जिसमें 1752 बूथ नगर निगम के अंतर्गत बनाये गए है। मतदान गुरुवार को सुबह सात बजे से शुरू होगा और पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी बराबर निगरानी करते रहेंगे।

इस चुनाव में दस हजार से अधिक मतदान कार्मिक चुनाव में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। जोनल मजिस्ट्रेट सहायक मजिस्ट्रेट भी रहेंगे। सुचारु रूप से मतदान के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी चुनाव के दौरान तैनात रहेंगे। नगर निकाय चुनाव को कुल 129 सेक्टर्स में पूरे क्षेत्र को बांटा गया है, जिसमें 33 जोनल मजिस्ट्रेट है। उनके ऊपर सहायक 11 जोनल मजिस्ट्रेट हैं। साथ ही 10 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट हैं। एडीएम व एसडीएम को सुपर जोनल व सहायक सुपर जोनल के रूप में लगाया गया है। प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा कि मतदान शांतिपूर्ण हो सके।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular