Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयनारी का सम्मान किसी भी समाज के सभ्य होने का प्रमाण :...

नारी का सम्मान किसी भी समाज के सभ्य होने का प्रमाण : उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली(हि.स.)। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को ‘भाई दूज’ के पावन अवसर पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नारी का सम्मान किसी भी समाज के सभ्य होने का प्रमाण है।

उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, “भाई बहनों के स्नेह के पावन पर्व भैय्या दूज के अवसर पर हमारी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मां, बहनें, बेटियां हमारे परिवार, हमारे समुदाय का केंद्र होती हैं, हमारी संस्कृति की धुरी होती है। नारी का सम्मान किसी भी समाज के सभ्य होने का प्रमाण है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular