-कहा, नाम बदलने वाले बदले जाएंगे
लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा द्वारा नाम बदले जाने की प्रक्रिया को भी एक नशा बताया है। इसके साथ ही कहा है कि यह दुनिया ने पहली बार देखा है। ये नाम बदलने वाले भी बदले जाएंगे।
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि अभिनव मॉडल स्कूल, जानकीपुरम, लखनऊ का नाम बदलने पर पार्षद, लोहिया वाहिनी व समाजवादी छात्र सभा का विरोध और आक्रोश जायज़ है। नाम बदलने का भी नशा होता है, ये दुनिया ने पहली बार देखा है। नाम बदलने वाले 100% बदले जाएंगे।
एक दूसरा ट्वीट किया, जिसमें लिखा कि भाजपा सरकार में निर्माण और भ्रष्टाचार के बीच ऐसा हुआ क़रार कि उद्घाटन से पहले ही पड़ गयी दरार! काम के नाम पर इन्होंने केवल ‘समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे’ का नाम ही बदला है। ‘पूर्वांचल’ एक्सप्रेस-वे बनाते-बनाते मान्यवर स्वयं ‘पूर्व’ मतलब भूतपूर्व हो जाएंगे।
