Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनाम अटल, काम अटल, विचार थे अटल - स्वतंत्रदेव सिंह

नाम अटल, काम अटल, विचार थे अटल – स्वतंत्रदेव सिंह

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनका नाम अटल था, उनका काम अटल था और उनके विचार भी अटल थे। उनकी कविताओं में देशप्रेम की जो अलख है, वह देशप्रेमियों के रग-रग में बह रही है।

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल विहारी बाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन है। वह देशवासियों के हृदयों में अटल सत्य बनकर जीवंत रहेंगे।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोक भवन भी पहुंचें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मंत्रीमंडल के अन्य चेहरों के साथ स्वतंत्रदेव सिंह ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांसूमन अर्पित किये।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular