Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनामांकन खत्म होने से कुछ घंटे पहले बसपा ने घोषित की महापौर...

नामांकन खत्म होने से कुछ घंटे पहले बसपा ने घोषित की महापौर उम्मीदवारों की सूची

लखनऊ (हि.स.)। नामांकन से कुछ घंटे पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण के महापौर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

बसपा पार्टी कार्यालय से जारी सूची के मुताबिक, कानपुर नगर से महापौर के लिए अर्चना निषाद के नाम की घोषणा की है। इसी तरह मेरठ से हसमत अली, शाहजहांपुर से शागुफ्ता अंजुम, अयोध्या से राममूर्ति यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। गाजियाबाद से निसारा खान, अलीगढ़ से सलमान साहिद, बरेली से यूसुफ खान को उम्मीदवार बनाया है।

बसपा प्रमुख मायावती ने पहले चरण की तरह ही दूसरी सूची में भी मुस्लिम वाेट बैंक को साधने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को टिकट दिया है। सोमवार को जारी सात महापौर उम्मीदवारों की सूची में पांच मुस्लिम उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular