Sunday, April 5, 2026
Homeराज्यनामांकन के बाद अखिलेश यादव जनता के बीच पहुंचे करहल, मांगा उपचुनाव...

नामांकन के बाद अखिलेश यादव जनता के बीच पहुंचे करहल, मांगा उपचुनाव में समर्थन

 

– सपा अध्यक्ष ने डिंपल यादव के साथ कार्यकर्ताओं से भी की मुलाकात

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी (सपा) ने मैनपुरी से डिंपल यादव को उपचुनाव मैदान में उतारा है। सोमवार को उनके नामांकन के साथ उपचुनाव विधिवत शुरूआत कर दी है। नामांकन के बाद जहां पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल की सड़कों पर जनता से मिले और उपचुनाव में समर्थन मांगा। वहीं डिंपल के साथ अखिलेश यादव एक सभागार में कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव में पूरी तरह से जुट जाने की अपील की।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में डिंपल यादव आज पूरी तरह से उतर गई हैं। उन्होंने मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सादगी के साथ नामांकन कराया। नामांकन के बाद दोनों ने पत्रकार वार्ता कर नेताजी की सीट पर ऐतिहासिक जीत के लिए जनता से वोट करने की अपील की।

इसके बाद अखिलेश यादव मैनपुरी से उम्मीदवार पत्नी डिंपल के चुनाव को लेकर सक्रियता से रमतें नजर आए। वह पहले तो अपनी ही विधानसभा क्षेत्र करहल की जनता के बीच पहुंचे। वहां सड़क पर निकलकर डिंपल के नामांकन के बाद पांच दिसम्बर को होने वाले मतदान में जनता का समर्थन मांगा। इस दौरान जनता में गजब को उत्साह देखने को मिला। इसके बाद वह मैनपुरी के एक सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान पार्टी की उम्मीदवार व पत्नी डिंपल भी साथ थीं।

कार्यकर्ताओं से उन्हाेंने चुनाव प्रचार में जुटने और नेताजी की सीट पर पार्टी उम्मीदवार की ऐतिहासिक जीत दिलाने का बात कही। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से एक-एक घर जाकर वोट सपा उम्मीदवार को दिलाने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि इस सीट पर किसी भी पार्टी के उम्मीदवार से सपा की जीत का अंतर इतना हो कि रिकार्ड बन जाए।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular