Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेश नामकरण संस्कार के दौरान टीन शेड गिरने से बच्ची की मौत, सात...

 नामकरण संस्कार के दौरान टीन शेड गिरने से बच्ची की मौत, सात घायल

– मुख्यमंत्री ने जताया शोक, अधिकारियों को दिए निर्देश

बरेली/लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में एक दर्दनाक हादसा हुआ। नौ दिन की बच्ची के नामकरण संस्कार के कार्यक्रम के दौरान टीन शेड गिरने से बच्ची की मौत हो गई। सात लोग घायल हैं। जिस बच्ची का नामकरण था उसकी मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

मीरगंज थाना क्षेत्र के मल्लूपुरा मोहल्ले में अरविन्द की नौ दिन की बच्ची का नामकरण संस्कार था। इसमें काफी मेहमान भी आए हुए थे। इस दौरान मेहमान जब छत पर गए तो कुछ लोग टीन शेड पर चढ़ गए। टीनशेड के साथ ही नीचे गिर गए जिसके नीचे दबबकर बच्ची की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मीरगंज थाने की पुलिस पहुंची और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। घायलों में रामादेवी, आशा देवी, रूबी, दामिनी, हसंवती, सत्यम और आशादेवी हैं।

अनूप/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular