लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में नाबालिग लड़की को पीटने के मामले में फरार चल रहे तीसरे अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया गया है। इससे पहले दो अभियुक्त गिरफ़्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि अमेठी कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों एक नाबालिक लड़की की पिटाई हुई थी। इस मामले में पीड़िता की ओर से तहरीर दी गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों- राहुल सोनी और शुभम सकाल को गिरफ़्तार कर जेल भेजा था, जबकि तीसरा अभियुक्त सूरज सोनी फरार चल रहा था। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को कोतवाली पुलिस ने उसे भी गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।
दीपक
