Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनाबालिग भाई के साथ मिलकर महिला ने किया पति का कत्ल, गिरफ्तार

नाबालिग भाई के साथ मिलकर महिला ने किया पति का कत्ल, गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। पति की शराब की लत व आये दिन गाली गलौज से परेशान महिला ने अपने पति की अपने नाबालिग भाई के साथ मिलकर हत्या कर दी। पत्नी व उसके भाई ने बिजली के तार से गला घोंट दिया और खूंटी से बांध दिया। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी मुरादनगर नरेश कुमार ने बताया कि थाना मुरादनगर पुलिस को प्रवेश पत्नी मृतक मोनू यादव ने सूचना दी थी कि उसके साथ उसका ससुर मारपीट कर रहा है । इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा पुलिस ने कमरे में बंद मृतक मोनू को ताला खोलकर अंदर से निकाला मोनू का शव चारपाई पर पैर फैले हुए और कमर दीवार से भिड़ी हुई थी तथा गले में बिजली का केबल लिपटा था जबकि केबल का दूसरा छोर खूंटी में बंधा हुआ था । मृतक की मृत्यु को संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई ।

मृतक मोनू के पिता ईश्वर निवासी ग्राम सुराना थाना मुरादनगर ने मामला दर्ज कराया। गाजियाबाद के तरफ से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गुरुवार को थाना मुरादनगर पुलिस ने मोनू की पत्नी प्रवेश 30 वर्ष को गिरफ्तार किया तथा एक बाल अपचारी (अभियुक्ता का भाई) को रोका गया ।

पूछताछ करने पर प्रवेश ने बताया कि मेरा पति रोजाना शराब पीकर लगातार मेरे साथ मारपीट करता रहता था । 27 दिसम्बर की सुबह को मेरा पति बाहर से शराब पीकर घर में आया और घर में आने के बाद मेरे साथ मारपीट और गाली गलौच करने लगा । वहां पर मेरा छोटा भाई भी मौजूद था जब मेरा पति मेरे साथ मारपीट कर रहा था तो मेरे भाई और मैंने मिलकर अपने पति मोनू यादव के साथ मारपीट करते हुए उसे एक छोटे कमरे में धक्का देकर अंदर धकेल दिया और कमरे का गेट लगा दिया परन्तु मेरा पति मुझे व मेरे भाई को गालियां देने लगा तो मैने व मेरे भाई ने उसका गला दबा दिया। तभी मैंने अपने भाई के साथ मिलकर कमरे में रखें केबिल उसके गले में लपेटकर खूंटी से केबिल को बांध दिया और कमरे को बाहर से बंद कर दिया तथा घर से अपने भाई को मजदूरी करने के बहाने बाहर भेज दिया था ।

फरमान अली/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular