Wednesday, March 25, 2026
Homeकानपुरनाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

कानपुर(हि.स.)। चकेरी थाने की पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले के आरोपित को 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। यह जानकारी गुरुवार को पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सिद्धार्थनगर जनपद के सराहा थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी मुकेश गुप्त पुत्र सुरजीत है। पीड़ित बच्ची के परिवार की तहरीर पर इस संबंध में चकेरी थाने मुकदमा दर्ज करके पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर चकेरी थाना के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे एवं उनकी टीम ने गुरुवार को सनिगवां क्षेत्र में स्थित बाबा होटल के पास से मुकेश गुप्ता को गिरफ्तार किया और वैधानिक कार्रवाई की।

राम बहादुर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular