Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद भूसे में फेंकने के मामले में...

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद भूसे में फेंकने के मामले में आरोपित गिरफ्तार

झांसी(हि.स.)। थाना क्षेत्र में 12वीं की छात्रा से रेप के बाद उसे भूसे में फेंकने के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की और जेल भेजने की तैयारी में है।

थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा मंगलवार दोपहर बाद अपने घर से दुकान के लिए निकली थी। परिजनों के अनुसार उनकी बेटी गांव के ही हरेंद्र (22) के मकान के पास से गुजरी थी। उसी समय हरेंद्र ने छात्रा को अगवा कर लिया था। आरोपित लड़की को अपने घर ले गया और पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इससे वह अचेत हो गई। आरोपित ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और छात्रा को अचेतावस्था में भूसे में फेंककर फरार हो गया।

शाम के समय इसकी सूचना मिलते ही परिजनों द्वारा तुरंत डायल 112 पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ अचेतावस्था में नाबालिग छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई।

मऊरानीपुर कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट और अन्य संगीन धाराओं में आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपित शादीशुदा है, उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। कागजी कार्रवाई के बाद जेल भेजा जाएगा।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular