Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

मुरादाबाद (हि.स.)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार को नाबालिग छात्रा को प्रेम के जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित छात्रा की मां ने आरोपित के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित दूसरे समुदाय का है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 12वीं की छात्रा है। उनकी बेटी को काजीपुरा निवासी शोएब खान ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपित ने एक साल पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया है। इस बीच उसकी अश्लील फोटो खींची गई। अब उस फोटो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपित बेटी के साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित महिला ने सिविल लाइंस थाना में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित शोएब खान के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

निमित /दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular