Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनाबालिग छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में चार आरोपित गिरफ्तार

नाबालिग छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में चार आरोपित गिरफ्तार

मुरादाबाद (हि.स.)। पाकबाड़ा थाना पुलिस ने छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में चार आरोपितों को रविवार को गिरफ्तार किया है।

थाना पाकबाड़ा क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने दो अक्टूबर को पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें उसने रतनपुर कला निवासी शीशपाल, चौधरपुर निवासी शिवम, मंगूपुरा निवासी सोनू और मानपुर निवासी जितेंद्र पर अपनी बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन अर्पित कपूर ने बताया कि थाना पकवाड़ा पुलिस ने मामले में नामजद चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

निमित /दीपक/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular