मुुरादाबाद (हि.स.)। थाना पाकबड़ा क्षेत्र में कानून का शिकंजा कसते ही आईटी एक्ट का एक आरोपी ब्लैकमेलिंग के खेल में जुट गया। समझौते का दबाव बनाने की कोशिश में आरोपित ने पीड़ित की नाबालिग बेटी की अश्लील फोटो सोशल प्लेटफार्म पर वायरल कर दी। आरोपित के खेल का पता लगते ही पीड़ित पाकबड़ा पुलिस की शरण में पहुंच गया। उसके खिलाफ आईटी एक्ट का एक और मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी हैं।
थाना पाकबड़ा क्षेत्र पोस्ट आफिस के समीप रहने वाले पीड़ित के अनुसार कुछ लोग फेसबुक पर महिलाओं की फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे ही एक गिरोह के सदस्य जतिन उर्फ आकू, भरत उर्फ मनु व अज्ञात के खिलाफ उन्होंने बीते दिनों आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। पाकबड़ा निवासी जतिन गुप्ता उर्फ आकू पर आरोप है कि उसने साथियों की मदद से पीड़ित की पत्नी की अश्लील फोटो बनाई। फिर आरोपित ने महीनों तक महिला को ब्लैकमेल किया। तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ पाकबड़ा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जतिन उर्फ आकू के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल हो गई है। ब्लैकमेलर गिरोह तभी से पीड़ित पर समझौते का दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित परिवार को बदनाम व जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस बीच आरोपितों ने पायल गुप्ता के नाम से एक फेक आईडी फेसबुक पर बनाई। फेक आइडी से पीड़ित के रिश्तेदार व परिचितों को जोड़ा।
निमित जायसवाल
