Saturday, March 21, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलनाबार्ड के आगे आने का लाभ हुनरमंद हाथों को मिलेगा : सिद्धार्थ...

नाबार्ड के आगे आने का लाभ हुनरमंद हाथों को मिलेगा : सिद्धार्थ नाथ सिंह

लखनऊ (हि.स.)। खादी ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि नाबार्ड की मदद को आगे का लाभ हुनरमंद हाथों को मिलेगा। आज लखनऊ में हैंडलूम एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी में बहुत सारे हुनरमंद लोगों ने हिस्सा लिया है।

लखनऊ के सहारागंज मॉल में हैंडलूम एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन खादी ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 से हुनरमंद हाथों को काम देने का लगातार काम किया है। इसमें बुनकर, कारीगर, हुनर रखने वाले लोगों को आगे ले जाने का प्रयास हुआ है।

उन्होंने कहा कि नाबार्ड जो सिर्फ भारत ही नहीं, पूरे विश्व में जानी जाती है। नाबार्ड जैसी संस्था आगे आयी है कि समूह के माध्यम से किस प्रकार ये बुनकर समाज और अन्य इस प्रकार पारम्परिक सामानों में व्यापार करने वालों को प्रदर्शनी का लाभ मिले।

उन्होंने कहा कि नाबार्ड जैसी संस्था जब आगे आयेगी तो उसका लाभ बुनकर समाज को मिलेगा। इस प्रदर्शनी में हाथों से बने बहुत सामानों को स्टालों पर देखा जा सकता है। प्रदर्शनी की शुरुआत हो चुकी है और आने वाले दिनों में लोगों को अपनी ओर आकर्षित भी करेगी। हुनरमंद हाथों के उत्पाद का विपणन का यह प्रयास उनकी आय में निश्चित ही बढ़ोतरी करेगा।

बता दें कि, हैंडलूम एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी में 100 के करीब स्टॉल लगाये गए हैं। लखनऊ में शहर के मध्य लगी प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, एफपीओ के सदस्यों ने सहभागिता की है। सहारागंज मॉल में प्रदर्शनी आज से 24 सितम्बर तक लगी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular