-पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया
देवरिया (हि.स.)। रामपुर कारखाना क्षेत्र में एक मासूम बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लेने के बाद उनकी निशानदेही पर बच्चे की लाश को बोरे से बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि गौरा के रहने वाले संदीप की ससुराल बुद्धू खां गांव में है। उनका आठ साल का बेटा आर्यन अपने नाना राजेंद्र विश्वकर्मा के घर में रहकर पढ़ाई करता था। रविवार दोपहर को आर्यन घर से गायब हो गया। परिवार के लोगों ने जब आसपास और अपन परिचितों के यहां खोजा। खोजने पर बच्चा नहीं मिला तो रात में ही पुलिस को सूचित किया। परिवार के बताए गए स्थानों पर भी पुलिस ने छापेमारी करते हुए ग्रामीणों से पूछताछ की।
इसी दौरान पता चला कि आखिरी बार आर्यन को उसके नाना राजेन्द्र विश्वकर्मा के भाई के पोते के साथ देखा था। पुलिस ने पोते को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि डीघवा पौटवा गांव निवासी अपने दोस्त के साथ मिलकर आर्यन की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों नाबालिगों की निशानदेही पर आर्यन की लाश सुभाष चौक से दो सौ मीटर दूर खेत में एक बोरे में बरामद की। उसकी रस्सी से गला कसकर हत्या करने की बात दाेनों ने स्वीकारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
ज्योति
