Friday, January 16, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलनाग पंचमी को शिवालयों पर सपेरों ने किया कालसर्प पूजन

नाग पंचमी को शिवालयों पर सपेरों ने किया कालसर्प पूजन

लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ के प्रसिद्ध शिवालयों पर नाग पंचमी को सपेरों ने विशेष रुप से कालसर्प पूजन किया। बिना विष के काले सर्प की पूजा कर सृष्टि के कल्याण की कामना की। शिवालयों में दर्शन पूजन को आये श्रद्धालुओं ने भी सर्प देवता का आशीर्वाद लिया।

प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर के बाहर जुटे सपेरों ने सुबह ही कालसर्प पूजन किया। पूजन के बाद सपेरों का झुंड मंदिर के बाहर डट गया। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सपेरों का झुंड बुलाता रहा। श्रद्धालु भी अपने मनोकामना की पूर्ति के लिए सर्प देवता का आशीर्वाद लेते रहे और श्रद्धा के साथ उन्हें दक्षिणा भेंट किया।

नाग पंचमी के अवसर पर मनकामेश्वर मंदिर में विशेष शिव पूजन का आयोजन किया गया। इससे मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही और मनकामेश्वर महादेव के पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सर्प देवता के दर्शन किये।

लखनऊ के निगोंहा के रहने वाले सपेरों ने बताया कि वे प्रति वर्ष मनकामेश्वर मंदिर और अन्य प्रमुख शिवालयों के बाहर जुटते है। मंदिर के बाहर पहले कालसर्प पूजन करते है और इसके बाद श्रद्धालुओं को सर्प दर्शन करा के उन्हें पूण्य का भागीदार बनाते है। श्रद्धालु भी अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए सर्प दर्शन मन में कामना करते है।

उन्होंने बताया कि सपेरों की बस्तियों से नाग पंचमी को निकलने वाले सपेरे अलग अलग क्षेत्र के शिवालयों की ओर जाना तय कर लेते है। तय क्षेत्र में ही सपेरे रहते है, दूसरे के क्षेत्र में नहीं जाते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular