मुरादाबाद (हि.स.)। नागरिक सुरक्षा मुरादाबाद के चीफ वार्डन नजमुल इस्लाम एव डिप्टी चीफ वार्डन पंकज सक्सेना ने अन्य वरिष्ठ वार्डनों के साथ बुधवार सुबह जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर पहुंचकर नवागत डीएम मानवेंद्र सिंह को बुके देकर स्वागत अभिनंदन किया और नागरिक सुरक्षा की एप्रिन (जैकेट) भी पहनाई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि नागरिक सुरक्षा कोर दैवीय आपदाएं, कृत्रिम आपदाएं, लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने में नागरिक सुरक्षा का उत्कृष्ट कार्य करता है। नागरिक सुरक्षा के वार्डन समाज में भाईचारे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में भी सदैव अग्रसर रहते हैं।
चीफ वार्डन नजमुल इस्लाम ने जिलाधिकारी को सिविल डिफेंस मुरादाबाद के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने अगले माह सिविल डिफेंस के साथ मीटिंग के लिए कहा हैं। इस अवसर पर सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, पर्यावरणविद् विचित्र शर्मा एडवोकेट, राजीव बिश्नोई, कुमार थॉमस आदि उपस्थित रहे।
निमित जायसवाल
