Tuesday, February 10, 2026
Homeखेलनहीं रहा यह दिग्गज क्रिकेटर, हार्ट अटैक से निधन

नहीं रहा यह दिग्गज क्रिकेटर, हार्ट अटैक से निधन

खेल डेस्क

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न का थाईलैंड में दिल का दौड़ा पड़ने से निधन हो गया। उनके प्रबंधन की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। वह 52 वर्ष के थे। वॉर्न के प्रबंधन ने आस्ट्रेलियाई मीडिया को एक संक्षिप्त बयान जारी किया है कि वॉर्न का थाईलैंड के को समुई में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे क्रिकेट जगत में शौक की लहर दौड़ गई है। वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट चटकाए थे। उनके नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 194 मैचों में 293 विकेट दर्ज हैं। प्रथम श्रेणी उनके नाम 1319 विकेट झटके थे। वह टेस्ट क्रिकट में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे।
वॉर्न ने 1992 में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 15 साल तक क्रिकेट के मैदान पर अपना राज किया। वह 1999 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मेंबर भी थे। फाइनल में उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। वह 1993 से 2003 तक पांच बार एशेज सीरीज जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे थे। शेन वॉर्न की मैनेजमेंट एजेंसी ने कहा कि दिग्गज लेग स्पिनर थाईलैंड के एक विला में थे, जहां वह सुबह बेहोशी की अवस्था में पाए गए़। इसके बाद मेडिकल टीम की पूरी कोशिशों के बाद भी उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। बयान में कहा गया, ’शेन वॉर्न अपनी विला में अचेत पाए गए। मेडिकल स्टाफ की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी उनके परिवार ने इस मौके पर निजता बनाए रखने की अपील की है। समय आने पर आगे ब्यौरा दिया जाएगा।

कलमकारों से अनुरोध..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular