Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश नहीं खुला कुशीनगर एयरपोर्ट पर टूरिस्ट इनफार्मेशन सेंटर

 नहीं खुला कुशीनगर एयरपोर्ट पर टूरिस्ट इनफार्मेशन सेंटर

कुशीनगर(हि.स.)। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते ही पर्यटकों को बौद्ध सर्किट के सभी स्थलों की महत्ता, रूट आदि की जानकारी मिल जाए, इसके लिए उप्र पर्यटन ने एयरपोर्ट पर 30 लाख की लागत से टूरिस्ट इनफार्मेशन सेंटर की स्थापना करने का प्रस्ताव किया था। सेंटर के बनने से पर्यटकों के आतिथ्य, स्वागत, ब्रोशर, काफी टेबल बुक, आर्ट एंड फोटो गैलरी, स्लाइडिंग आदि की समस्त जानकारियां मुहैया होती किंतु यह प्रस्ताव एक साल से शासन में धूल फांक रहा है।

सेंटर पर भिन्न-भिन्न विदेशी भाषाओं में दक्ष दो पर्यटक सूचना अधिकारियों की नियुक्त किये जाने का प्रस्ताव किया गया था। यूपी पर्यटन के निर्देश पर निर्माण कंपनी यूपीपीसीएल (उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड) ने 30 लाख लागत का परियोजना प्रस्ताव तैयार कर तत्कालीन जिलाधिकारी एस राजलिंगम को प्रस्तुत किया था। डीएम ने प्रस्ताव को अनुमोदन व वित्तीय स्वीकृति के लिए महानिदेशक पर्यटन, प्रमुख सचिव पर्यटन व आयुक्त गोरखपुर को भेज दिया था।

कुशीनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा बौद्ध सर्किट का प्रमुख केंद्र है। दुनिया के अनेक देशों से पर्यटक यहां आयेंगे। उस अनुरूप यहां ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे पर्यटकों को सहूलियत हो। एयरपोर्ट पर टूरिस्ट इनफार्मेशन सेंटर की बन जाने से पर्यटकों को जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस संबंध में शासन को पुनः पत्र भेजा जाएगा।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular