Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनहर से निकलकर घर मे घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधा

नहर से निकलकर घर मे घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधा

फिरोजाबाद(हि.स.)। थाना जसराना क्षेत्र के गांव सुरैला स्थित एक मकान में सोमवार को एक मगरमच्छ घुस गया। जिसे देख परिवार मे चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकडकर आगरा से आई टीम के सुपुर्द कर दिया।

थाना जसराना क्षेत्र के गांव सुरैला निवासी रामकिशन के घर मे सोमवार को अचानक एक मगरमच्छ घुस गया। जिसे देख परिजनों में हड़कम्प मच गया। परिवार ने शोर मचाया तो अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। इसके बाद सभी ने मगरमच्छ को रस्सी एवं डंडों के सहारे पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रस्सी से बांध दिया गया।

ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम ने वाइल्ड लाइफ की टीम को सूचना दी है। सायं के समय आगरा से आई वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई। ग्रामीणों ने बताया कि संभवतः यह मगरमच्छ खड़ीत नहर से निकलकर रामकिशन के घर में घुसा। जिसे रस्सी से बमुश्किल बांधा गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular