Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनहर में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

नहर में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर (हि.स.)। जनपद के आउटर इलाके के साढ़ थाना क्षेत्र में नहर में युवक का शव बहता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस को बाहर निकलवाते हुए शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए मृतक के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

साढ़ थाना अंतर्गत बेहटा बुजुर्ग नहर में सोमवार को ग्रामीणों ने एक शव बहता देखा। शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाते हुए पहचान का प्रयास किया। आसपास के गांवों में पूछताछ के बाद भी मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम भेज दिया।

एसओ साढ़ थाना ने बताया कि युवक का शव बहेटा बुजुर्ग गांव के पास से गुजरने वाली नहर में मिला है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी है।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular