Wednesday, March 25, 2026
Homeकानपुरनहर में उतराता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

नहर में उतराता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

कानपुर (हि.स.)। साढ़ थाना क्षेत्र के बेहटा बुजुर्ग गांव में स्थित नहर में मंगलवार सुबह एक युवक का शव उतराता पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस कहना है कि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी। मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि साढ़ के बेहटा बुजुर्ग गांव में स्थित नहर में मंगलवार सुबह 30 वर्षीय युवक का शव पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उसकी मृत्यु कैसे हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, उसके शरीर पर कोई जाहिराना चोट भी नहीं दिखी। हालांकि मृत्यु का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

राम बहादुर/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular