Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनहर किनारे खेत में दिखा मगरमच्छ, किसानों में मची अफरा तफरी

नहर किनारे खेत में दिखा मगरमच्छ, किसानों में मची अफरा तफरी

झांसी(हि.स.)। चिरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में नहर किनारे खेत में अचानक मगरमच्छ आ जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। घंटों मशक्कत के बाद सुबह जब मगरमच्छ को वन विभाग व पुलिस की टीम ने पकड़ लिया। तब जाकर किसानों को राहत मिली।

ग्राम करकोस में नहर किनारे के खेतों पर किसान पानी लगा रहे थे। अचानक एक खेत में एक मगरमच्छ के दिखने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ की खबर गांव में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस टीम को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से घंटों रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। जिसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली।

महेश/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular