Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश नहर कटने से सैकड़ों एकड़ फसल हुई जलमग्न

 नहर कटने से सैकड़ों एकड़ फसल हुई जलमग्न

-गांव गड़रियन का पुरवा, पुरवा कुशल और कान्हो व आशा का पुरवा आये चपेट में

औरैया (हि. स.)। इटावा ब्रांच नहर गांव गड़रियन का पुरवा के सामने शनिवार रात कट जाने से लगभग पांच सौ एकड़ किसानों की फसल जलमग्न हो गयी। फसल में अत्यधिक पानी भर जाने से सड़ कर खराब हो जाने की आशंका है। इससे क्षेत्रीय किसानों भारी आर्थिक क्षति पहुंच सकती है। किसानों की सूचना पर रात भर आलाधिकारी डटे रहे और नहर की कटी हुई खंदी को बंद कराया।

बिधूना तहसील ब्लाक अछल्दा के गाँव गड़रियन का पुरवा के सामने इटावा ब्रांच नहर की खंदी कट गयी। कटने का कारण सामाने नहीं आया है। धीरे-धीरे जब पानी गांव गड़रियन का पुरवा में घुसा तब किसानों को इसकी जानकारी हुई। किसान नहर की ओर भागने लगे। जिला प्रशासन को सूचना दी। जब तक अधिकारी व ग्रामीण इकट्ठा हुए तब तक गांव गड़रियन का पुरवा, पुरवा कुशल, कन्हो व आशा का पुरवा की सैकड़ों किसानों की लगभग पांच सौ एकड़ गेंहू, आलू, सरसों की फसल जलमग्न हो गयी। इससे सबसे अधिक किसानों को गेहूं की फसल का नुकसान हुआ है।

पीड़ित किसान प्रमोद, भरत सिंह, जयवीर सिंह, उदय भान, राजेन्द्र सिंह आदि ने बताया कि फसलों में अभी सिंचाई हो चुकी थी। इससे खेतों में काफी नमी थी। अभी लगभग महीने भर फसलों को पानी की जरूरत नहीं थी। नहर कटने से फसलों में अत्यधिक पानी भर गया। इससे फसल के बर्बाद होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि इस तबाही से उनके पास तो खाने के लिए भी अनाज नहीं हो पाएगा।

किसान राजेन्द्र सिंह ने बताया कि वह खुद समय समय पर सिंचाई विभाग को नहर की पटरी कमजोर होने की जानकारी देते रहे हैं लेकिन सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों ने इस पर ध्यान नही दिया।

सूचना पर रात में ही अपर जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम बिधूना लवगीत कौर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुेंचे। जीसीबी से खंदी को बंद कराया।खंदी बन्द कराने का काम रविवार की दोपहर तक चलता रहा।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular