Friday, March 27, 2026
Homeकानपुर नशे में धुत हमलावरों ने युवक की पीट-पीटकर मार डाला

 नशे में धुत हमलावरों ने युवक की पीट-पीटकर मार डाला

कानपुर(हि.स.)। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र की मौरंग मंडी में एक युवक की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने रविवार सुबह पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वारदात में शामिल पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस उपाधीक्षक पश्चिम रवीन्द्र कुमार ने बताया कि हनुमंत विहार थाना क्षेत्र की मौरंग मंडी में 35 वर्षीय युवक पवन झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रहता था। शनिवार रात पवन अपने भांजे रामू के साथ ठेले पर मोमोज खाने गया था। जहां पहले से मौजूद नशे की हालत में खड़े युवकों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान नशेड़ी युवकों ने पवन पर हमला कर दिया और हथौड़े से सिर में वार कर फरार हो गए। बीच-बचाव के लिए आगे आया पवन का भांजा रामू भी घायल हो गया। वारदात के बाद पवन व उसके भांजे को उपचार के लिए तत्काल हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पवन की हालत ठीक न होने की वजह से दूसरे अस्पताल में लेकर चले गए। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी और मौत हो गई।

परिवार के लोग पवन का शव उन्नाव-अजगैन पक्षी विहार के पास स्थित जंगपुर गांव लेकर चले गए। सुबह कार्रवाई को लेकर परिवार के लोगों ने हाईवे पर बवाल करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर नौबस्ता सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक पांडेय सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बवाल बढ़ता देख डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार भी पहुंचे। किसी तरह मामले को शांत कराया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की और परिजनों की तहरीर पर पांच युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके, उनकी तलाश शुरू कर दी। खबर है कि पुलिस ने हत्या में शामिल पिंटू, चावली, अज्जू, टक्कल और गुंजा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

राम बहादुर/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular