Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश नशे में धुत मिले डॉक्टर पर डिप्टी सीएम की बड़ी कार्यवाही, सीएचसी...

 नशे में धुत मिले डॉक्टर पर डिप्टी सीएम की बड़ी कार्यवाही, सीएचसी से हटाया गया

जालौन (हि.स.)। कालपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शराब के नशे में बेहोश एक डॉक्टर का वीडियो इंटरनेट मीडिया में शनिवार को वायरल हुआ है। इस वीडियो में डॉक्टर मरीज के बेड पर लेटे हुए हैं। कर्मचारियों ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं उठे। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उच्च अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। वहीं, डिप्टी सीएम ने कार्यवाही करते हुए सीएचसी प्रभारी को हटाया है।

इंटरनेट मीडिया में डॉक्टर का वीडियो सार्वजनिक हो गया था। वीडियो में देखा जा रहा था कि कालपी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात डॉ. उदयवीर शराब के नशे में धुत डॉक्टर मरीज के बेड पर पड़े हुए हैं। स्टॉफ ने उन्हें जगाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं जागे। कुछ मरीजों का कहना है कि डॉ. उदयवीर का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी वे ऐसी हरकत कर चुके हैं। उनकी इस मनमानी की वजह से मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ता है। वहीं, इस पूरे प्रकरण की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनडी शर्मा को हुई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ट्वीट कर कार्यवाही की संस्तुति की

यूपी के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए जानकारी साझा की और बताया कि कालपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दोषी चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की गई है और उन्हें सीएससी से हटाया गया जा रहा है।

विशाल वर्मा/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular