निर्धारित मूल्य पर यूरिया न मिलने पर किसानों ने जताया विरोध
औरैया (हि. स.)। जिले के अछल्दा ब्लॉक के ग्राम रुरुकला की साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद लेने के लिए सुबह किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। कुछ किसानों ने जल्द खाद वितरण करने के लिए कहा तो इस पर शराब के नशे में धुत होकर अकाउंटेंट प्रशांत कुमार ने किसानों के आधार कार्ड फेंक दिए। जिससे गुस्साए किसानों की केंद्र प्रभारी से कहा-सुनी हो गयी । किसान उमाशंकर, रामबीर रामगोपाल लाल सिंह कुलबीर सिंह मान सिंह सत्यवीर आदि किसानों ने आरोप लगाया कि अगर खाद नहीं देनी थी तो आधार कार्ड क्यों फेंक दिया। ऐली गांव निवासी मान सिंह ने बताया कि मेरा आधार कार्ड नहीं मिला, जिससे वे खाद नहीं ले सके। किसानों ने नैनो यूरिया न लेने पर भी विरोध जताया और कहा कि मंगलवार को समिति पर यूरिया का वितरण सचिव मुनेश्वर सिंह की देख-रेख में हुआ लेकिन अधिकांश किसानों कोनैनो यूरिया नहीं मिल सकी। हालांकि मुनेश्वर सिंह ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया।
सुनील
