लखनऊ । नशे के आदी एक युवक ने नशे के लिए पैसे नहीं देने पर अपनी ही दादी की हत्या कर दी। मौके पर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी दादी के सिर पर किसी वजनदार चीज से प्रहार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद युवक घर से फरार हो गया। पिता द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेहसा गांव 75 वर्षीय चंपावती अपने बेटे संतलाल और 25 वर्षीय पोते नीरज के साथ रहती थी नीरज नशे का आदी था जिसके कारण उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर अलग रह रही थी। नीरज आए दिन नशा करने के लिए अपनी दादी से पैसे की मांग करता था। सोमवार की देर रात नीरज ने अपनी दादी चंपावती से नशा करने के लिए पैसे मांगे लेकिन उसकी दादी ने पैसा दिए जाने से इन्कार कर दिया बार-बार कहने के बावजूद उसकी दादी ने पैसा नहीं दिया। ये बात नीरज को नागवार गुजरी उसने झल्लाकर घर में ही रखी किसी वजनदार चीज से अपनी दादी के चेहरे पर वार कर दिया। जिससे उसकी दादी चंपावती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नीरज घर के बाहर बैठे पिता से बहस करके मौके से फरार हो गया। जब नीरज के पिता ने घर के अंदर जाकर देखा तो उनकी मां मृत पड़ी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। मौके पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में छानबीन की और मृतका के शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नशे के लिए पैसा नहीं दिया तो पोते ने दादी की सिर कूचकर की हत्या
RELATED ARTICLES
