Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनशीली गोलियां खिलाकर विवाहिता से गैंगरेप करते रहे रिश्तेदार

नशीली गोलियां खिलाकर विवाहिता से गैंगरेप करते रहे रिश्तेदार

मेरठ(हि.स.)। परतापुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने ससुराल के कुछ लोगों पर खुद के साथ नशीली गोलियां खिलाकर गैंगरेप किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने उसकी और उसके पुत्र की हत्या का प्रयास किया। वहीं पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। परतापुर निवासी महिला मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने बताया कि उसके पहले पति की मौत हो चुकी है। जिससे उसे पांच साल का एक बेटा भी है। उसकी दूसरी शादी जनवरी के महीने में एक युवक से हुई थी। महिला ने अपने पति पर शारीरिक संबंध बनाने में अक्षम होने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि अपने भाई की कमी को छुपाने के लिए विवाहिता की ननद उसे रोज बहाने से नशे की गोलियां खिलाती रही। जिसके बाद उसके जेठ, देवर और ननद का लड़का महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करते थे। एक दिन महिला को इस बात की जानकारी मिली तो आरोपितों ने सरधना क्षेत्र में नहर पर ले जाकर उसकी और उसके बेटे की हत्या का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि जैसे-तैसे जान बचा कर वह सरधना थाने पहुंची। मगर आरोपितों के दबाव में पुलिस उल्टा उसके खिलाफ ही चरस का मुकदमा दर्ज करने की धमकी देने लगी। पीड़िता ने आरोपित ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

RELATED ARTICLES

Most Popular