प्रधानमंत्री आवास योजना में सरकारी शिक्षक व बड़ी संख्या में अपात्रों की होगी जांच
सुलतानपुर(हि.स.)। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि नशे की लत से 19 अक्टूबर 2020 को अपने युवा बेटे को खो चुका हूँ , उन्होंने सामान्य जन को आवाहन करते हुए कहा कि वह सांसद व उनकी पत्नी विधायक हैं इसके बावजूद भी वह अपने बेटे को नशे की लत से बचा नहीं पाए, केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहां कि यह एक गंभीर समस्या है इससे हमें सतर्क रहना होगा।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं अटल विहारी बाजपेई की जयंती के पूर्व दिवस पर शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने शनिवार को जिले के लंभुआ में नशा मुक्त पर आयोजित कार्यक्रम में युवकों को नशा न करने का संकल्प दिलाया ।
श्री किशोर ने बताया 31 दिसंबर को बड़े पैमाने पर सेलिब्रेशन नशे से होता है। तमाम युवा और युवतियां नशे की ओर प्रवृत्त होते हैं। हमारा बेटा जो नशे के चलते अपनी जान गंवा बैठा है । पहले ऑफर को मना कर देता तो आज यह दिन नहीं आता। हमें पहले दिन के ऑफर को मना करना है। नशे की दुकानें अपने आप बंद हो जाएंगे यदि नशा लेने वाले लोग इससे दूर हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि देशभर में 19 से 20 लाख लोग प्रतिवर्ष नशे के कारण मौत के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी का 2047 तक विकसित देशों में शामिल होने का सपना तभी साकार हो सकेगा जब हमारा देश नशा मुक्त होगा।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से नशा मुक्त समाज अभियान कौशल के माध्यम से 2 करोड़ से अधिक लोगों को नशा मुक्त किए जाने में सफलता पाई है,उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने देश भर के 272 जिलों को सर्वाधिक नशा का क्षेत्र चिन्हित किया गया था, यह अभियान उन्हीं जिलों में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों के इस अभियान में शामिल होने पर नशा करने वाले उनके 15000 अभिभावकों ने भी नशा को छोड़ दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह जी ने पंजाब समेत कई राज्यों में कई कुंतल ड्रग को जलाने का कार्य किया है । उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस अभियान में शामिल है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश से 35 से 55 फ़ीसदी युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा में शामिल होते थे लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान के षड्यंत्र के कारण ड्रग सेवन किए जाने से वर्तमान में 5 फ़ीसदी लोग ही सेना में भर्ती हुए हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने बताया कि शहरी क्षेत्र में अब तक उनकी सरकार ने एक करोड़ 23 लाख लोगों को आवास देने का कार्य किया है, इस योजना को 2024 तक बढ़ा दिया गया है।सुलतानपुर जिले में लोहरामऊ आवास योजना के आवास विकास परिषद के परिसर में निर्मित हुए प्रधानमंत्री आवास योजना में सरकारी शिक्षक व बड़ी संख्या में अपात्रों के चयन को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री ने जांच के निर्देश दिए हैं।
दयाशंकर
