Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेश नव विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, मुकदमा दर्ज

 नव विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, मुकदमा दर्ज

औरैया (हि. स.)। जिले की अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के डोरी का पुरवा गांव में दहेज के खातिर एक नवविवाहिता की ससुराल वालों के द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

सदर कोतवाली के पढ़ीन दरवाजा नेहरू इंटर कॉलेज रोड निवासी रामू राजावत ने अपनी बहन विभु की शादी 21 जनवरी 2022 को डोरी का पुरवा निवासी व्यक्ति से की थी। इसके बाद बीती रात में संदिग्ध हालत में उनकी बहन की मौत की सूचना मिली। परिजन जब ससुराल पहुंचे तो ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतका के परिजनों ने सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular