Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनव वर्ष के जश्न में कानून से खिलवाड़ किया तो जाना पड़ेगा...

नव वर्ष के जश्न में कानून से खिलवाड़ किया तो जाना पड़ेगा जेल-एसएसपी

– पुलिस ने पूर्व संध्या पर चलाया चेकिंग अभियान

फिरोजाबाद (हि.स.)। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर यातायात पुलिस टीम ने ब्रीथ एनलाइजर से वाहन चालकों की चेकिंग शुरू कर दी है। पुलिस का कहना की माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर नववर्ष के दृष्टिगत चलाये गये अभियान के क्रम में शनिवार की सांय यातायात पुलिस टीम ने समस्त चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। शराब का सेवन कर किसी भी प्रकार के वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन नही करने वालों पर कठोर कानूनी कार्यवाही और जुर्माना की कार्यवाही की जा रही है।

एसएसपी आशीष तिवारी ने नववर्ष की सभी को बधाई देते हुए सभी अपील की है कि जश्न की आड़ में किसी भी प्रकार से कानून के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। शराब पीकर वाहन कतई न चलायें। सार्वजनिक स्थान पर शोर-शराबा व नारेबाजी या कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। नववर्ष के जश्न में कानून एवं शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों असमाजिक तत्वों को कार्यवाही की जाएगी।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular