Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनव निर्मित सीसीटीएनएस कक्ष का उद्घाटन

नव निर्मित सीसीटीएनएस कक्ष का उद्घाटन

देवरिया (हि .स. ) । पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक देवरिया डॉ. श्रीपति मिश्र द्वारा नव निर्मित साइबर सेल भवन तथा थाना कोतवाली में नव निर्मित सीसीटीएनएस कक्ष का आज फीता काटकर व शिलापट का अनावरण उद्घाटन किया ।

इसके बाद वहाँ उपस्थित साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक बरजोर सिंह व अधिकारी व कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों को निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया राजेश सोनकर, क्षेत्राधिकारी ऑफिस सुरेश कुमार मिश्र और प्रधान लिपिक भुवनेश्वर राय मौजूद रहे।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular