Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनवला खरवार गैंग से पुलिस की मुठभेड़, नौ डकैत गिरफ्तार

नवला खरवार गैंग से पुलिस की मुठभेड़, नौ डकैत गिरफ्तार

प्रयागराज(हि.स.)। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह के वक्त पुलिस टीम का दुर्दांत अन्तरराज्यीय नलवा खरवार गैंग से मुठभेड़ हो गई। गैंग के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।अपराधियों के कब्जे से असलहे और डकैती करने के अन्य उपकरण बरामद हुए है।

पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की डकैती की योजना बनाते हुए नलवा खरवार गैंग से जुड़े सहयोगी यहां मौजूद है। इस पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर बदमाशों को आत्मसमर्ण के लिए कहा। इस पर बदमाशों ने पुलिस बल पर फायर झोंका। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के सरग़ना समेत 09 डकैत को गिरफ़्तार किया है।

एसपी ने बताया कि नबला खरवार गैंग मूलतः बिहार के औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और भोजपुर ज़िलों से ताल्लुक़ रखता है। परन्तु, पिछले 5-6 सालों से नबला गैंग उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर के चुनार और प्रयागराज के फाफामऊ तक फैल गया। धीरे-धीरे यह गैंग प्रतापगढ़ के रानीगंज, लालगंज होते हुए रायबरेली और बाराबंकी ज़िलों तक अपने पांव पसारता जा रहा था। इसी नलवा गैंग का एक सहयोगी धड़ा दो-तीन दिन पहले रायबरेली में पकड़ा गया था। रेकी करने के बाद ये बदमाश डकैती, हत्या, सामूहिक बलात्कार और आगजनी जैसी वीभत्स घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस की मुस्तैदी और हिकमत अमली से सनसनीख़ेज़ घटना होने से बचा लिया गया। गिरफ़्तार दुर्दांत गैंग के सहयोगी सदस्यों से गहनता से पूछताछ जारी। जल्द ही अग्रेतर विवरण से अवगत कराया जाएगा।

राम बहादुर/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular