Friday, April 3, 2026
Homeअन्य नवरात्र में चारबाग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने सुरक्षा इंतजाम का जायजा...

 नवरात्र में चारबाग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया

लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ में नवरात्र के अवसर पर चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ गयी है। इसको देखते हुए शनिवार को राजकीय रेलवे पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्मों पर बेवजह घूमते लोगों, संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) निरीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि लखनऊ का रेलवे स्टेशन दुनिया के नक्शे में दिखायी देता है और इसकी सुरक्षा दुरुस्त रखने की हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए राजकीय रेलवे पुलिस के तमाम पुलिसकर्मी दिन-रात ड्यूटी में लगे रहते हैं। इन दिनों नवरात्र चल रहा है और अधिकारी संजीव सिन्हा के निर्देश पर निरीक्षण व गश्त बढ़ा दी गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह-शाम प्लेटफार्मों पर निरीक्षण किया जा रहा है। अवैध वेंडरों, संदिग्ध लोगों से सामना भी हो रहा है। जिन्हें पूछताछ कर स्टेशन के बाहर कर रहे हैं। जांच के लिए पार्किंग एरिया, ट्रेन सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश द्वार, निकास द्वार, आउटर पर नजर रखी जा रही है। इसमें एसएसआई हेमराज सहित तमाम पुलिस अधिकारी लगे हुए हैं।

चारबाग रेलवे स्टेशन की तरह ही लखनऊ सिटी रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस के कर्मियों ने सुबह के वक्त गश्त और निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति के बैग देखने के साथ ही उससे पूछताछ की गई। पूरी जानकारी के बाद उसे छोड़ दिया गया।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular