आगरा(हि.स.)। नवरात्र में आगरा से करौली जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो से 11 अप्रैल तक स्पेशल ट्रेन चलने जा रही है। रेलवे प्रशासन द्वारा यह फैसला करौली दर्शन के लिए लोगों की सुविधा को देखते हुए लिया गया है।
नवरात्र के दौरान आगरा से करौली दर्शन के लिए जाने वाले लोगों की सुविधा को मद्देनज़र रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है। रेलवे ने दो से 11 अप्रैल के बीच आगरा फोर्ट से करौली तक के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेलवे दो से 11 अप्रैल तक प्रतिदिन (गाड़ी संख्या 01961/62) आगरा फोर्ट-गंगापुर सिटी मेला विशेष गाड़ी का संचालन करेगा। जाते वक़्त यह ट्रेन आगरा फोर्ट से शाम पांच बजे चलेगी और रात 9:30 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेगी। आते समय यह ट्रेन रात 10 :20 बजे चलकर रात 2.05 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी।
यह स्पेशल ट्रैन ईदगाह, पथौली, मिढ़ाकुर, किरावली, सिंगारपुर, फतेहपुरसीकरी, औलेंडा, रूपवास, धनना खेड़ी, बंशी पहाड़पुर, नगला तुला बंध बरैठा, बिरमबाद, बयाना, डुमरिया, फतेह सिंह का पुरा, हिंडौन सिटी, श्री महावीर जी, पीलोदा, छोटी उदेई होते हुए गंगापुर सिटी पहुंचेगी।
श्रीकांत
