Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनवरात्र के छठवें दिन पांडालों में सादगी के साथ पधारी माता दुर्गा

नवरात्र के छठवें दिन पांडालों में सादगी के साथ पधारी माता दुर्गा


— प्रबंधन तंत्र भक्तों को करवा रहा है कोविड प्रोटोकाल का पालन

कानपुर (हि.स.)। शारदीय नवरात्र में कोरोना को देखते हुए दुर्गा पांडाल प्रबंधन अभी तक पांडाल सजाने से बचते रहे, पर भक्तों की मांग को देखते हुए आज छठवें दिन कई जगहों पर पांडाल सजाये गये। इन पांडालों में सादगी के साथ माता दुर्गा पधारी और भक्त शंखनाद कर माता जी स्वागत किये। शहर के अलग—अलग जगहों में बिना तामझाम के सजाए जा रहे दुर्गा पूजा पंडालों में घट स्थापना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विधि विधान के साथ स्थापना कराई गई। देवी मंदिरों समेत दुर्गा पूजा पंडालों में देर रात तक मैया के जयकारों की गूंज होती रही। हालांकि कोरोना के चलते आयोजकों को थोडी परेशानी अवश्य रही, क्योंकि भक्तों  को दर्शन के लिए लाइन से लगवाना व कोविड प्रोटोकाल का पालन करवाना ही अधिक मेहनत का काम रहा।
शहर के अधिकांश दुर्गा पूजा पान्डालों को सादगी के साथ सजाया गया। महिलाओं ने माता की आरती धुनुची के साथ उनका स्वागत किया। पान्डालों में शंख और घडियाल देर रात तक बजते रहे। शहर के लाल बंगला स्थित काली बाडी मन्दिर से लेकर अर्मापुर व आईआईटी तक हर स्थान पर मॉं दुर्गा की ही जय-जयकार होती रही। शहर के माल रोड, सिविल लाइन, सूटरगंज, स्वरूप नगर, माडल टाउन पान्डु नगर शास्त्री नगर आदि क्षेत्रों में माता को पान्डालों में बिठाया गया और उनका विधिवत पूजन किया गया।, गुरुवार की सुबह माता के घटस्थापना के साथ पूजा की शुरुआत हो गयी। बतातें चलें कि मातादुर्गा का पूजन विजय दशमी को उनकी विदायी तक जारी रहेगा, हालांकि इस दौरान पान्डालों में किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं कराए जा सकेंगे। शुक्रवार को महासप्तमी पूजा, एवं पुष्पांजलि की जाएगी। 24 अक्तूबर को महाष्टमी और नवमी को पूजन एक साथ किया जाएगा। जिसमें संधि पूजा के साथ ही महानवमी पूजा एवं शतचंडी महायज्ञ महादशमी पूजा एवं देवी प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। देवी पंडालों में विधिविधान से पूजा-अर्चना कर घट स्थापना के साथ ही देवी मां का पूजन व आराधना का क्रम शुरू हो गया, जिसमें भक्तों ने मां भगवती के दर्शन व पूजन कर स्वयं को धन्य किया। देर शाम तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही भक्तों का आवागमन लगा रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular