Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनवजीवन इंटर कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया

नवजीवन इंटर कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया

बहसूमा। बहसूमा नगर में स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज में चौरी चौरा शताब्दी एवं आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया जिसमें कॉलेज प्रधानाचार्य रतीराम मावी ने भारत माता की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 9 से 15 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रम हमारा तिरंगा हमारा स्वाभिमान में बच्चों को डिजिटल माध्यम से राष्ट्रध्वज पर केंद्रित डिजाइन तैयार किया और राष्ट्रध्वज के महत्व के संबंध में चार पांच वाक्य में अपने विचार भी लिखे इस प्रतियोगिता में कुमारी सलोनी कक्षा 11 प्रथम कुमारी शिवानी कक्षा 12 द्वितीय और कुमारी अंजली कक्षा 11 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर बलवीर सिंह ,नोडल अधिकारी शिव शंकर राम, सत्येंद्र कुमार, अरविंद कुमार ,मनोज कुमार , कार्यक्रम प्रतिभागी करने वाले सभी छात्र छात्राएं व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular