गौतमबुद्धनगर(हि.स.)। नोएडा सेक्टर-24 थाना पुलिस ने कुख्यात बदमाश पैंथर उर्फ टीपी उर्फ भूपेंद्र को शनिवार को भोर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। जिसको इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में दाखिल करवाया रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन मोबाइल बरामद किए हैं। यह सभी मोबाइल लूटे हुए हैं।
नोएडा के एसीपी-2 रजनीश वर्मा ने बताया कि रविवार को बताया कि सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस सेक्टर 31/25 चौराहे पर चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने बदमाश को आते हुए देखा। जैसे ही पुलिस ने बदमाश को रोकने का इशारा किया तो बदमाश ने पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी। जिससे वह घायल होकर नीचे गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया।
रजनीश वर्मा ने बताया कि बदमाश की पहचान पैंथर उर्फ टीपी उर्फ भूपेंद्र के रूप में हुई है। जिसके खिलाफ नोएडा में 4 और दिल्ली में करीब 14 मुकदमे दर्ज हैं। इस बदमाश ने कुछ दिनों पहले नोएडा मेट्रो के सामने से जा रही एक नर्स के साथ लूटपाट की थी। बदमाश पैंथर ने नर्स की चेन लूट ली थी। उस दौरान वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।
वर्मा ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि यह बदमाश दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में और अन्य स्थानों पर अपना नाम बदल-बदल कर रहता था।
