Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेश नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इटावा (हि.स.)। जनपद थाना सिविल लाइन क्षेत्र में 22 वर्षीय नर्सिंग की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजन बेटी के आत्महत्या करने का कारण नहीं बता पा रहे है। मृतक जनपद के निजी फार्मेसी कॉलेज से नर्सिंग फाइनल ईयर की छात्रा थी।

सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत शिवनगर अड्डा जालिम में रहने वाली रामप्रकाश का भरथना चौराहा पर मेडिकल स्टोर है। इनकी 22 वर्षीय बेटी शिल्पी शहर के जे.के. हॉस्पिटल से बीएससी नर्सिंग फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। बीती रात उसने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत शिवनगर अड्डा जालिम में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवती के आत्महत्या के कारणों का अभी कोई पता नहीं चल पा रहा है।

रोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular