Thursday, March 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडानरौरा भर्रापुर गांव पर पुलिस की पैनी नजर, लोगों को किया गया...

नरौरा भर्रापुर गांव पर पुलिस की पैनी नजर, लोगों को किया गया आगाह

प्रदीप पांडेय

गोण्डा। इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे भारी पुलिस बल के साथ रविवार को नरौरा भर्रापुर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को सकुशल होली को पर्व मनाने के लिए आगाह किया। पुलिस ने लोगों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की भी अपील की। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आगाह करते हुए कहा कि साल 2016 में इस गांव में होली को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। इस बार प्रशासन और पुलिस इसको लेकर काफी सख्त और सचेत है। अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति उपद्रव करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने लोगों से कहा कि आपकी स्वतंत्रता वहीं तक है, जहां तक दूसरों की स्वतंत्रता बाधित न हो। कहा कि सभी लोग शांतिपूर्वक त्यौहार मनाएं और आपसी भाईचारा का परिचय दें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि कोविड-19 और आदर्श आचार संहिता के नियम लागू है। सभी को इसका पालन करना है, जो इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular