छपरा (हि.स.)।पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन के रास्ते चलने वाली गोरखपुर- हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को एक जनवरी से परिवर्तित समयानुसार परिचालन किया जायेगा। इसकी जानकारी रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या – 05028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन गोरखपुर से 07.25 बजे छूटकर सीवान जं से 09.55 बजे, छपरा जं से 11.30 बजे, दिघवारा से 12.08 बजे, सोनपुर से 12.40 बजे, हाजीपुर से 12.55 बजे, भगवानपुर से 13.15 बजे, गोरौल से 13.25 बजे, मुजफ्फरपुर से 14.10 बजे, ढोली से 14.33 बजे, खुदी राम बोस पूसा से 14.46 बजे, समस्तीपुर से 16.13 बजे, दलसिंगसराय से 16.44 बजे, बछवारा से 17.04 बजे, बरौनी से 18.35 बजे, हाथीदह अपर से 19.09 बजे, लखीसराय से 20.06 बजे, क्यूल से 20.20 बजे, जमुई से 20.50 बजे, दूसरे दिन चितरंजन से 00.11 बजे, धनबाद से 02.20 बजे, बोकारो स्टील सिटी से 04.30 बजे, मुरी से 05.40 बजे तथा रांची से 07.05 बजे छूटकर हटिया 07.25 बजे पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या -05027 हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रतिदिन हटिया से 16.50 बजे प्रस्थान कर रांची जंक्शन से 17.20 बजे, बोकारो स्टील सिटी से 19.50 बजे,धनबाद से 22.00 बजे, दूसरे दिन मधुपुर से 00.29 बजे, जसीडीह से 00.59 बजे,बरौनी से 05.20 बजे, समस्तीपुर से 06.50 बजे, मुजफ्फरपुर से 08.20 बजे, हाजीपुर से 09.55 बजे, सोनपुर से 10.10 बजे, छपरा से 11.50 बजे, तथा चौरीचौरा से 14.57 बजे छूटकर गोरखपुर 16.20 बजे पहुंचेगी ।
