Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनया भारत अब किसी के पीछे चलने वाला नहीं : नंद गोपाल...

नया भारत अब किसी के पीछे चलने वाला नहीं : नंद गोपाल नंदी

-देश की बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है तो उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के

सुलतानपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ”नन्दी” ने कहा कि देश की बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है तो उत्तर प्रदेश की बागडोर योगी आदित्य नाथ के हाथों में सुरक्षित है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता के केंद्र में 20 वर्ष पूरे होने के अवसर बुधवार को नगर के पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केएनआई के पूर्व प्राचार्य एवं प्रोफेसर राधेश्याम सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि श्री नंदी ने आगे कहा कि भारत के दो शेर दिख रहे हैं योगी और मोदी ।

श्री नंदी ने आजादी के अमृत महोत्सव की चर्चा करते हुए कहा कि आज तक कभी नहीं देखा इस तरह का अमृत महोत्सव । हिंदू ,मुस्लिम, सिक्ख हो या ईसाई हर किसी में एक जोश दिखाई दिया। यह हमारे नेतृत्व का कमाल है। न्यूयार्क में भी भारत के झंडे लहरा गए वहाँ पर भी आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। आज दुनिया में किसी की समस्या का समाधान भारत के पास है। सब की निगाहें भारत पर हैं। आने वाले समय में 50 प्रतिशत एक्सप्रेस वे उत्तर से होकर जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले सिर्फ दो एयरपोर्ट चल रहे थे। भाजपा की सरकार आने के बाद आज नौ एयर पोर्ट चल रहे है। नया भारत और नये भारत का उत्तर प्रदेश है। नया भारत अब किसी के पीछे चलने के लिए नहीं है।

श्री नंदी ने केंद्र सरकार की योजना विस्तृत चर्चा करते हुए 2024 मे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः सरकार बनाने की अपील की है।

इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ अनुराग पांडे एवं कार्यक्रम प्रमुख विवेक सिंह विपिन ,समाज सेवी करतार केशव, जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार आर्य, डॉ एम पी सिंह, कमल नयन पांडेय डॉ रामजी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular