Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनमामि गंगे परियोजना में निषाद समाज का है महत्वपूर्ण योगदान : डॉ...

नमामि गंगे परियोजना में निषाद समाज का है महत्वपूर्ण योगदान : डॉ महेन्द्र सिंह

प्रधानमंत्री ने मत्स्य पालकों और निषाद समाज को दिया 20 हजार करोड़ रुपये का पैकेज

कानपुर (हि.स.)। प्रधानमंत्री के मूल सिद्धांत सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की तर्ज पर निषाद समाज की ओर से नौका यात्रा का आयोजन किया गया। इस नौका यात्रा से उत्तर प्रदेश में एक संदेश दिया जा रहा है, जिसमें मां गंगा के प्रति समर्पण का भाव और उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहे। प्रधानमंत्री ने जब से नमामि गंगे परियोजना को प्रारंभ किया है, तब से निषाद समाज का इसमें बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री ने जब आत्मनिर्भर भारत की बात कही तो उन्होंने सबसे पहले 20 हजार करोड़ का पैकेज मत्स्य पालकों व निषाद समाज के लोगों के हित व जीवन उत्थान के लिए दिया है। इस योजना से मछुआरों व निषाद समुदाय के लोगों में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का कार्य किया गया है। यह बातें सोमवार को कानपुर पहुंचे जल शक्ति मंत्री डा. महेन्द्र सिंह ने नौका यात्रा के शुभारंभ के दौरान अटल घाट पर कही।

उन्होंने कहा कि हमारी गंगा मैया गंगोत्री से चलकर बंगाल की खाड़ी में समुद्र में जहां मिलती हैं, वह 2500 किलोमीटर की यात्रा तय करती हैं, उसमें से 1250 किलोमीटर केवल उत्तर प्रदेश में है। गंगा मैया के समर्पण व नमामि गंगे योजना के तहत 128 साल पुराने नालों को हम लोगों ने बंद किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है और प्रदेश में 5-5 एक्सप्रेसवे बन रहे हैं, जिसके तहत 241 लाख किसानों के खातों में पैसा पहुंच चुका है। कोरोना काल में एक लाख चौतीस हजार सात सौ तैतिस निषाद व मछुआरा परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया तथा 22 हजार मछुआरा परिवारों को आवास का लाभ दिलाया गया है। उत्तर प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है और उ0प्र0 44 योजनाओं में पूरे देश में नंबर वन है।

यह रहे मौजूद

इस दौरान राज्यमंत्री उच्च शिक्षा नीलिमा कटियार, राज्य मंत्री सहकारिता संगीता बलवंत बिंद, राज्यमंत्री मत्स्य पशुपालन जय प्रकाश निषाद, अध्यक्ष उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड बाबूराम निषाद, राज्यसभा सांसद जय प्रकाय निषाद, विधायक सुरेंद्र मैथानी, अभिजीत सिंह सांगा, कार्यक्रम संयोजक किरण निषाद, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया सहित निषाद व मछुआरा समुदाय के लोग मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular